UP Board 10th 12th Compartment Result 2024: जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट, हाईस्कूल में सभी पास

UP Board 10th 12th Compartment Result 2024 Declared: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से हाईस्कूल और इंटर के कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UP Board 10th 12th Compartment Result 2024 Declared: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। दसवीं क्लास में पूरे 100 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं, जबकि बारहवीं क्लास में करीब 91 प्रतिशत छात्रों को कामयाबी मिली है। कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।

UP Board Compartment Result

UP Board कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर कंपार्टमेंट परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ 10वीं 12वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित हुई थी।

End of Feed