UP Atal Residential Schools में कक्षा 6 और 9वीं के लिए दाखिले शुरू, किस आयु के छात्र कर सकते हैं आवेदन, देखें जरूरी दस्तावेज

UP Atal Residential School Admission 2027: उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 और 9वीं में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवारों और अभिभावकों जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

UP Atal Residential School Admission 2027: उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) और अटल आवासीय विद्यालय समिति के माध्यम से संचालित इन विद्यालयों में एलिजिबल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भोजन, आवास और यूनिफॉर्म जैसी सुविधाएं पूरी तरह फ्री में दी जाती है। अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन इन स्कूलों में कराना चाहते हैं तो आवेदन से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता है और साथ ही साथ किस आयु के छात्र आवेदन कर सकते हैं। आइए आपको इस स्टोरी के माध्यम से आवश्यक जानकारी दें।

UP Atal Residential School Admission 2027

UP Atal Residential School Admission 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

UP Atal Residential School में प्रवेश के लिए आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानने से पहले छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए यह जानना जरूरी है कि आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? बता दें कि अटल आवासीय विद्यालयों में दाखिले के लिए छात्र 5 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकते हैं। सफलतापूर्वक आवेदन के बाद प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को उनके अंकों के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।

End of Feed