UP Assistant Professor Recruitment 2026 के लिए आवेदन आज से शुरू, यहां देखें पूरा प्रोसेस और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

UP Assistant Professor Recruitment 2026: यूपीपीएससी द्वारा उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार uppsc.up.nic.in से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UP Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर पदों पर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) के तहत प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस अधिसूचना के अनुसार, भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी मंगलवार 18 अगस्त 2026 से शुरू हो रही है। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में कुल 1156 पदों की भर्ती निकाली है, जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर दो पद शामिल है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वह नीचे दिए गए स्पेट फॉलो कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

UP Assistant Professor Recruitment 2026

UP Assistant Professor Recruitment 2026

क्या है यूपी मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि

जैसा की हमने बताया कि यूपी के मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती के लिए आज से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को भर्ती के लिए आवेदन करने के करीब एक महीने का समय दिया गया है। बता दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान करने की तिथि आवेदन की लास्ट डेट से अलग है। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान 1 सितंबर तक करना होगा।

End of Feed