UP Agniveer Rally 2026: भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हर जरूरी व्यवस्था पहले से की जा रही है। 10 अगस्त को मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर भर्ती रैलियों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में समय रहते आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए जाएं। खासतौर पर भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।
अग्निवीर भर्ती का पूरा शेड्यूल जारी (Image - chatGPT)
बैठक में यह भी तय किया गया कि भर्ती स्थलों पर चिकित्सा सुविधाएं, एंबुलेंस, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता और अभ्यर्थियों के ठहरने जैसी मूलभूत सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भी संबंधित विभागों को पहले से तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Railway Group D भर्ती में दौड़ निकालना क्यों जरूरी होता है? जानें क्या है वजह
मेरठ से होगी अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत
प्रदेश में अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत मेरठ से होगी। यहां भर्ती अभियान 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक चलेगा। इसके बाद बरेली में 14 से 30 सितंबर 2026 तक रैली आयोजित की जाएगी। अगले चरण में लखनऊ में 11 से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में 2 से 27 फरवरी 2027, आगरा में 4 से 24 मार्च 2027 और अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
रैली ग्राउंड पर जाने से पहले इन जरूरी दस्तावेजों को साथ रखें (Agniveer Rally Documents)
- एडमिट कार्ड
- मूल अंकपत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र (Affidavit) आदि।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) के नियम और टिप्स
- 1600 मीटर दौड़, पुल-अप्स, मेडिकल टेस्ट
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: How Rainfall is Measured: बारिश कितनी मिलीमीटर (mm) या सेंटीमीटर (cm) हुई है, इसे मापने का क्या है तरीका
जिला प्रशासन को दिए गए खास निर्देश
मुख्य सचिव ने सभी जिलों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं का दोबारा निरीक्षण किया जाए और यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे तुरंत दूर किया जाए। प्रशासन का उद्देश्य है कि हजारों अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के संपन्न हो। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य जरूरी सुविधाओं पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
ये भी पढ़ें
रैली में जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि की स्पेलिंग आपके 10वीं के सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और एडमिट कार्ड में बिल्कुल एक जैसी हो। जरा सा भी अंतर होने पर आपको बाहर किया जा सकता है।
हो सके तो सभी ओरिजिनल पेपर्स को एक वाटरप्रूफ प्लास्टिक फाइल में रखें और उनकी 2-2 सेट फोटोकॉपी का अलग बंडल बना लें। रैली ग्राउंड पर रात से ही एंट्री शुरू हो जाती है, इसलिए डॉक्यूमेंट्स आसानी से निकालने वाले बैग में रखें।
जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल से एडमिट कार्ड के साथ ही 'Affidavit' का पीडीएफ भी डाउनलोड करें। कचहरी में वकील से उसी दिए गए फॉर्मेट पर ही टाइप कराएं, कोई मनमाना फॉर्मेट इस्तेमाल न करें।
