Agniveer Bharti Rally 2023: अग्निवीर भर्ती के लिए आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के 6 अलग अलग जिलों में जल्द ही अग्निवीर भर्ती के लिए रैलियों का आयोजन होने जा रहा है। इन रैलियों के जरिए भारतीय सेना में अग्निवीरों की खुली भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के निर्देशानुसार इन रैलियों का आयोजन 20 जुलाई से 16 जनवरी के बीच की जाएगी। यह उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है, जो इंडियन आर्मी में जाने के लिए दिन दोगुनी रात चौगुनी मेहनत कर रहे हैं।
Agniveer Bharti Rally 2023: यूपी के इन जिलों में अग्नीवीर भर्ती रैली, नोट करें तारीख
