Rajasthan University Uniraj Result 2025 OUT
Rajasthan UniversityUniraj Result 2025 OUT: राजस्थान विश्वविद्यालय (Uniraj) ने बीएससी पाठ्यक्रमों के लिए 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने बीएससी पार्ट 2, पार्ट 3, ऑनर्स और होम साइंस की परीक्षाएं दी थीं, वे अब अपना स्कोरकार्ड uniraj.ac.in से ऑनलाइन देख सकते हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा रिजल्ट में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और गणित जैसे विभिन्न विषय शामिल हैं।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि तैयार रखें ताकि वे आसानी से परिणाम देख सकें। विश्वविद्यालय ने परिणामों की जांच और डाउनलोड के लिए एक सीधा लिंक भी प्रदान किया है। परिणाम देखने के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर “स्टूडेंट कॉर्नर” में “रिजल्ट्स” टैब पर क्लिक करना होगा।
Rajasthan University Uniraj Result 2025 OUT: कैसे देखें रिजल्ट
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने होंगे। यदि कोई छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट है या उसे किसी प्रकार की त्रुटि का संदेह है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए एक शुल्क प्रति विषय लिया जाएगा और आवेदन की अंतिम तिथि विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही घोषित की जाएगी।
वहीं राजस्थान विश्वविद्यालय के चारों संघटक कॉलेज में स्नातक स्तर के सामान्य पाठ्यक्रम बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए के तीन और चार वर्षीय सेमेस्टर स्कीम के पाठ्यक्रमों को लेकर पहली मेरिट कट ऑफ लिस्ट जारी की गई। प्रवेश के लिए चयनित छात्रों को 26 जून 2025 तक संबंधित कॉलेज में उपस्थित होकर डॉक्यूमेंट का फिजिकल वेरिफिकेशन करा सकेंगे।