UKSSSC Patwari Admit Card 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करते हुए परीक्षा हॉल टिकट आसान स्टेप में डाउनलोड कर सकेंगे।
UKSSSC Patwari Admit Card 2026 (Canva)
इन पदों को भरने के लिए होगी लिखित परीक्षा
बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक समीक्षा अधिकारी, राजस्व उप-निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल), ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, निजी सहायक, सहायक अधीक्षक और रिसेप्शनिस्ट सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Rajasthan PTET Admit Card: राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड जारी, vmou.ac.in से करें हॉल टिकट डाउनलोड
कब होगी उत्तराखंड पटवारी परीक्षा का आयोजन
जारी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, उत्तराखंड पटवारी समेत अन्य पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन 14 जून को किया जाएगा। परीक्षा सिंगल शिफ्ट सुबह 11 बजे से 1 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
कैसे करें UKSSSC पटवारी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड
1. उत्तराखंड पटवारी परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए UKSSSC Patwari Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर लॉगिन करना है।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
5. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - बेहतरीन फ्यूचर के लिए जरूरी है ये प्रोफेशनल 5 स्किल्स, इन्हें सीख लिया तो लाखों का पैकेज पक्का
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा का समय भले ही 11 बजे का है, लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र पर सुबह 8.30 बजे से पहले पहुंचा है। उसके बाद फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक परीक्षा कैसे भी 10.30 बजे तक पूरी हो जानी चाहिए, ताकि 11 बजे परीक्षा की शुरुआत में किसी प्रकार की देरी न होए।
