एजुकेशन

UKPSC JE Final Result 2024: यूकेपीएससी ने जारी किया जेई फाइनल रिजल्ट, ऑफ मार्क्स और मेरिट सूची

UKPSC JE Final Result 2024 Pdf Download: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार इन रिजल्ट को psc.uk.gov.in से या यहां दिए डायरेक्ट लिंक से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

यूकेपीएससी जेई फाइनल रिजल्ट 2024 जारी

UKPSC JE Final Result 2024 Pdf Download: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट की घोषणा UKPSC JE Final Result 2024 Official Website psc.uk.gov.in पर की गई है। हालांकि यहां खबर में UKPSC JE Final Result 2024 Link भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करने से आप रिजल्ट देख सकेंगे।

आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर इंजीनियर के पदों के अंतर्गत सभी विषयों के लिए डिटेल पीडीएफ अपलोड कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जो जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए चयन प्रक्रिया के विभिन्न दौर में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम देखें, यह फाइनल रिजल्ट है, यानी चुने गए इन आवेदकों को जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

UKPSC JE फाइनल रिजल्ट घोषित होने के साथ ही, उम्मीदवार राज्य भर में शुरू की गई जूनियर इंजीनियर भर्ती अभियान के लिए कट ऑफ मार्क के साथ अपनी रैंक और मेरिट सूची देख सकेंगे। रिपोर्टों ने यह भी पुष्टि की है कि परीक्षा प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट पर कट ऑफ मार्क्स के साथ मेरिट सूची भी जारी की है।

संगठन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग UKPSC
पद का नाम जूनियर इंजीनियर
पदों की संख्या 1097
कैटेगरी रिजल्ट
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in

कैसे देखें यूकेपीएससी जेई फाइनल रिजल्ट 2024

  • UKPSC JE Final Result 2024 Official Website ukpsc.gov.in पर जाएं।
  • दाएं तरफ Results में जाएं।
  • UKPSC JE Final Result 2024 Link पर जाएं।
  • UKPSC JE Final Result 2024 Sarkari Result देखने के लिए पूछी गई जानकारी दें।
  • सबमिट करें।
  • UKPSC JE Final Result 2024 Pdf Download करें।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 1097 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए 23, 24, 26 और 27 दिसंबर को यूकेपीएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2024 आयोजित की थी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article