UBSE UK Board Result 2026 Date and Time: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि बोर्ड द्वारा परिणामों की डेट और समय की (UK Board Result Date and Time) की घोषणा कर दी गई है। यूके बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र जल्द ही अपने परीक्षा परिणाम ubse.uk.gov.in पर चेक कर पाएंगे और ऑनलाइन जारी प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे।
UBSE UK Board Result 2026 Date and Time
कब आएगा UK Board 10th 12th Result 2026?
उत्तराखंड बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के रिजल्ट इस बार 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी द्वारा 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।
UBSE UK Board Result 2026 Date and Time
कैसे करें UK Board Result 2026 डाउनलोड
- उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 'UK Board 10th Result' और 'UK Board 12th Result' के लिंक पर क्लिक करें।
- नए खुले पेज पर रोल नंबर के साथ आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।
- छात्र इनका प्रिंट आउट लें और पीडीएफ भी बनाएं।
कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा ?
इस साल (2026) उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा आयोजित की गई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 2,15,252 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से कक्षा 10वीं की परीक्षा में 1,12,266 छात्र और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1,02,986 छात्र शामिल हुए। UBSE की कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच हुई थी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच हुईं। सभी परीक्षाएं एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई।
