एजुकेशन

UGC NET Result 2024: जारी होने जा रहा यूजीसी नेट रिजल्ट, ugcnet.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UGC NET Result 2024

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट एग्जाम का रिजल्ट (UGC NET Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपना रिजल्ट (UGC NET December Result 2024) चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UGC NET June Result 2024: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 सवाल पूछे गए। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

UGC NET Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

एनटीए ने यूजीसी नेट रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकेंगे।

How to download UGC NET Result 2024

  • एनटीए की आधिकािरिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UGC NET June 2024: यूजीसी नेट सर्टिफिकेट की वैलिडिटी

यूजीसी नेट सर्टिफिकेट की वैलिडिटी आजीवन रहेगी। हालांकि, जेआरएफ अभ्यर्थियों के लिए सर्टिफिकेट अगले तीन सालों तक ही वैलिड रहता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article