UGC NET Admit card 2022 - जारी हुआ यूजीसी नेट फेज-4 का एडमिट कार्ड, ugcnet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 10:03 AM IST

UGC NET Phase 4 Admit Card 2022, ugcnet.nta.nic.in: यूजीसी नेट फेज 4 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in, nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 12 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी

KEY HIGHLIGHTS
  • यूजीसी नेट परीक्षा फेज-4 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है।
  • 12 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी परीक्षा।
  • बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में नहीं दी जाएगी एंट्री।

UGC Net Admit Card Release: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 12 अक्टूबर 2022 को होने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in, nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए इस बार दिसंबर 2021 और जुलाई 2022 दो सत्रों की नेट परीक्षा (UGC NET Phase 4) एकसाथ आयोजित कर रहा है। इस सत्र को चार फेज में विभाजित किया गया है। वहीं अब चौथे फेज की परीक्षा आयोजित होने जा रही है।

UGC NET Admit Card

यहां डाउनलोड करें यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड

बता दें परीक्षा 12 अक्टूबर 2022 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजे से 12 बजे तक निर्धारित है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 82 विषयों के लिए निर्धारित है। यूजीसी नेट क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी सरकारी व गैर सरकार विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। वहीं पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्ती अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से नीचे दिए आसान स्टेप के जरि एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed