UGC NET June 2026: आवेदन करने का आखिरी मौका, 20 मई को बंद हो जाएगी रजिस्ट्रेशन विंडो

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून सेशन 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार, 20 मई 2026 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

UGC NET June 2026: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जून 2026 सेशन के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अंतिम अवसर है। क्योंकि 20 मई 2026 को आवेदन विंडो बंद हो जाएगी, उसके बाद किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर आप भी उन उम्मीदवारों में से एक है, जिन्हें NET 2026 जून सेशन परीक्षा में शामिल होना है, लेकिन अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो समय रहते प्रक्रिया पूरी करें। नीचे रजिस्ट्रेशन का आसान तरीका दिया हुआ है, उम्मीदवार उसे फॉलो करें और प्रक्रिया पूरी करें।

UGC NET June 2026

UGC NET June 2026

UGC NET 2026 Exam शेड्यूल और मोड

इस साल UGC NET जून 2026 की परीक्षाओं का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड यानी ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 85 विषयों को शामिल किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

End of Feed