UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में हो गई है गलती? आज से कर सकते हैं सुधार

UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आवेदन फॉर्म में सुधार एडिट के लिए करेक्शन विंडो को आज यानी 10 नवंबर को ओपन कर दिया है। जिन भी अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन किया है और आवेदन फॉर्म में करेक्शन करना चाहते हैं वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UGC NET December 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज यानी 10 नवंबर 2025 को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार या फिर उसे एडिट करने के लिए करेक्शन विंडो को ओपन कर दिया है। जिन भी अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन किया है और आवेदन फॉर्म में करेक्शन करना चाहते हैं वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UGC Net December 2025

UGC Net December 2025 (iStock)

बताते चलें कि करेक्शन विंडो आज यानी 10 नवंबर से लेकर 12 नवंबर 2025 तक रात 12 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को सिर्फ एक ही बार फॉर्म में सुधार करने का मौका मिलेगा। एक बार करेक्शन के बाद फॉर्म फ्रीज हो जाएगा। इसका मतलब है कि उम्मीदवार दूसरी बार फॉर्म में सुधार नहीं कर पाएंगे।

End of Feed