National Testing Agency (NTA) University Grants Commission (UGC) National Eligibility Test (UGC NET December 2022) के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।
यूजीसी नेट के लिए इस लिंक से करें अप्लाई
करेक्शन विंडो लिंक
आवेदन करने के बाद यदि आपको लगता है कि कहीं गलत जानकारी हो गई है, तो 19 जनवरी से 20 जनवरी तक एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो लिंक को सक्रिय कर दिया जाएगा, जिसके जारी होते ही टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर लिंक को शेयर किया जाएगा। यूजीसी नेट के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची फरवरी के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी और प्रवेश पत्र फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
ugcnet.nta.nic.in से करें आवेदन
- यूजीसी नेट परीक्षा के लिए ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- फिर होम पेज पर Candidate Activity पर जाएं।
- यहां UGC NET December 2022 application पर क्लिक करें।
- अब पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बाद क्रेडिंशियल डालकर लॉगइन करना करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई- UGC NET December 2022
18 जनवरी तक सकते हैं फीस जमा
परीक्षा अधिसूचना के अनुसार विंडो शाम 5 बजे बंद हो जाएगी, लेकिन परीक्षा शुल्क जमा करने की सुविधा 18 जनवरी रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। बता दें, एक अनुमान के अनुसार, 10 फरवरी, 2023 के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
21 फरवरी से होगी परीक्षा
UGC NET दिसंबर 2022 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 के लिए निर्धारित है। हाल की एक घोषणा के अनुसार, UGC NET का जून 2023 संस्करण 13 से 22 जून तक आयोजित किया जाएगा। UGC ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) आवेदकों की ऊपरी आयु सीमा निर्धारित करने के लिए कट-ऑफ तारीख में भी बदलाव की घोषणा की है। यह अब 1 फरवरी 2023 के बजाय 1 दिसंबर 2022 होगा।
