UGC NET Answer Key 2025 June Expected Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) की प्रोविजनल आंसर की जारी करने वाली है। एक बार जारी होने के बाद, परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट: ugcnet.nta.ac.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करके अपनी आंसर की एक्सेस कर सकेंगे।
यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर की कब होगा जारी
प्रोविजनल आंसर की अस्थायी होगी और त्रुटि या विसंगतियों के मामले में इसे चुनौती दी जा सकती है।
UGC NET Answer Key 2025 जारी होने के बाद विषय विशेषज्ञ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा करेंगे। यदि कोई भी दावा सही पाया जाता है, तो एक संशोधित/ अंतिम आंसर की जारी की जाएगी जिसके आधार पर UGC NET 2025 Result घोषित किया जाएगा।
UGC NET Answer Key 2025 Download कैसे करेंगे?
UGC NET Answer Key 2025 June Pdf तक पहुंचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: ugcnet.nta.ac.in
चरण 2: UGC NET Answer Key 2025 Download Link पर क्लिक करें
चरण 3: आवेदन संख्या और पासवर्ड सबमिट करें।
चरण 4: GC NET Answer Key 2025 June स्क्रीन पर दिखाई देगी
चरण 5: पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।
UGC NET Answer Key 2025 June Expected Date तो नहीं आई है, लेकिन दो चार दिनों में ये अपडेट आ सकता है।
एनटीए ने 25, 26, 27, 28 और 29 जून को दो शिफ्टों में यूजीसी नेट 2025 का आयोजन किया- सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता निर्धारित करने और उन्नत शोध (Advanced Research) में स्नातकोत्तर छात्रों का समर्थन करने के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्रदान करने के लिए आयोजित की गई थी।
