UBSE UK Board Result 2026: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में जारी हो सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, खत्म होगा 2.15 लाख छात्रों का इंतजार

UBSE UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। जल्द ही बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ubse.uk.gov.in पर जारी किया जा सकता है।

UBSE UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। UK Board Exam 2026 में शामिल हुए 10वीं और 12वीं के छात्रों बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार करते हुए एक ही सवाल कर रहे हैं कि UK Board Result 2026 Kab Aayega। छात्राओं का यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड द्वारा यूके बोर्ड रिजल्ट 10, 12वीं 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर ubse.uk.gov.in पर आएगा, जिसे छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज कर चेक कर पाएंगे।

UBSE UK Board Result 2026

UBSE UK Board Result 2026

कब आएगा उत्तराखंड 10वीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026?

पिछले साल (2025) में उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 UBSE द्वारा 19 अप्रैल को दोपहर 11 बजे जारी किए गए थे। आमतौर पर उत्तराखंड बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा अप्रैल महीने में ही की जाती थी। इन्हीं रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि इस साल भी ट्रेंड यही रह सकता है और रिजल्ट की घोषणा अप्रैल के तीसरे सप्ताह में किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि यह एक संभावित तिथि है। इस संबंध में बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई है।

End of Feed