UBSE UK Board Result 2026: 10 बजे जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, DigiLocker और SMS से कैसे करें चेक

UBSE UK Board Result 2026 at Digilocker and SMS: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आप डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिये चेक कर सकते हैं। यहां रिजल्ट देखने का आसान तरीका बताया गया है।

UBSE UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज सुबह 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने जा रहा है। ऐसे में 2,16,121 छात्रों का इंतजार आज सुबह 10 बजे खत्म होने जा रहा है। एक बार जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in के साथ-साथ डिजिलॉकर, मोबाइल ऐप और एसएमएस के जरिये भी देख सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस सालबोर्ड ने छात्रों के लिए डिजिटल और स्कूल-आधारित दोनों तरह से नतीजे देखने की सुविधा शुरू की है। अपने नंबर्स देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर डालना होगा। ऑनलाइन स्कोर देखने के लिए, छात्रों को सबसे पहले नतीजे का लिंक एक्टिवेट होने के बाद uaresults.nic.in पर जाना होगा। 10वीं कक्षा के छात्रों को 'हाई स्कूल रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करना होगा, जबकि 12वीं कक्षा के छात्रों को 'इंटरमीडिएट रिजल्ट' लिंक चुनना होगा।

UBSE UK Board Result 2026

UBSE UK Board Result 2026

बताते चलें कि अकसर रिजल्ट जारी होते समय वेबसाइट क्रैश होने की समस्या आती है। ऐसे में छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइटों पर ही निर्भर नहीं रहना होगा। बल्कि यहां उनके पास DigiLocker और SMS जैसे जरिये भी हैं, जिनसे वे अपना रिजल्ट जल्दी देख सकते हैं।

End of Feed