UBSE UK Board 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की ऑनलाइन मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

UBSE UK Board 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 25 अप्रैल को की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए छात्र ubse.uk.gov.in से ऑनलाइन मार्कशीट नीचे दिए गए आसान स्टेप में डाउनलोड कर पाएंगे।

UBSE UK Board 12th Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) इंटरमीडिएट यानी 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हजारों छात्र-छात्राओं का रिजल्ट का इंतजार 25 अप्रैल 2026 को खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा 25 अप्रैल को रिजल्ट (UK Board Result) की घोषणा की जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर मार्कशीट का लिंक एक्टिवेट हो जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है। मार्कशीट डाउनलोड करने के आसान चरण नीचे दिए गए हैं, जिसे फॉलो कर आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

UBSE UK Board 12th Result 2026.

UBSE UK Board 12th Result 2026

उत्तराखंड 12वीं बोर्ड रिजल्ट किस समय होगा जारी?

उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। परिणामों की घोषणा सुबह 10:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके तुरंत बाद रिजल्ट का लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिवेट हो जाएगा। बोर्ड ने इस बार समय पर कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है, ताकि छात्र समय पर अपनी आगे की पढ़ाई की योजना बना सकें।

End of Feed