UBI Apprentice Result 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) द्वारा जून 2026 में आयोजित हुई अप्रेंटिसशिप पदों की भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। यूबीआई द्वारा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। नतीजे चेक करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं, जिन्हें फॉलो कर वह पीडीएफ डाउनलोड कर पाएंगे।
UBI Apprentice Result 2026 (Photo - AI)
कब हुई थी अप्रेंटिसशिप भर्ती की परीक्षा?
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अप्रेंटिस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट अब जारी कर दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CAT 2026 Notification: आईआईएम ने जारी किया कैट परीक्षा का शेड्यूल, 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; जानें योग्यता और फीस
कैसे डाउनलोड करें अप्रेंटिसशिप का रिजल्ट
स्टेप 1 - यूबीआई अपरेंटिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार unionbankofindia.bank.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - उसके बाद आपको नए खुले पेज पर 'Union Bank of India Apprentice Result 2026' का लिंक नजर आएगा।
स्टेप 4 - इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार के सामने एक पीडीएफ आएगी।
स्टेप 5 - उम्मीदवार Ctrl + F पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर एड करके एंटर के बटन पर क्लिक करें।
परीक्षा के बाद होगा डीवी/लैंग्वेज टेस्ट
लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन यानी डीवी और लैंग्वेज टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इन दोनों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी, जिसकी अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।
वेरिफिकेशन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की डिग्री
- पासिंग सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- NATS पोर्टल प्रोफाइल का प्रिंट आउट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मेडिकल टेस्ट सर्टिफिकेट
उम्मीदवारों को सलाह है कि वह इन सभी दस्तावेजों की ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ उसकी दो-दो फोटो कॉपी भी अपने पास रखें। साथ ही रजिस्टर ईमेल को नवीनतम अपडेट्स के लिए चेक करते रहें।
