संजय दत्त के स्कूल में हुई है धुरंधर की शूटिंंग, खुद पहुंचे थे रणवीर सिंह, जानें कितनी है फीस

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 26, 2026, 01:03 PM IST

The Lawrence School Sanawar Where Ranveer Singh film Dhurandhar was shot: रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) ने सबसे तेज 1000 करोड़ रुपए कमाने के मामले में पुष्पा 2 की बराबरी कर ली। धुरंधर 2 दुनियाभर में कमाई के मामले में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के कुछ सीन द लॉरेंस स्कूल सनावर में फिल्माए गए हैं। खास बात ये है कि संजय दत्त की स्कूलिंग यहीं से हुई है।

The Lawrence School Sanawar Where Ranveer Singh film Dhurandhar was shot: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 इस समय सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा रही है। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। इस फिल्म ने सबसे तेज 1000 करोड़ रुपए कमाने के मामले में फिल्म पुष्पा 2 की बराबरी कर ली है। इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में भी हुई है। फिल्म के कुछ सीन सोलन जिले के द लॉरेंस स्कूल सनावर में फिल्माए गए हैं। खास बात ये है कि फिल्म के एक्टर संजय दत्त ने इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। आइये जानते हैं कि समुद्र तल से लगभग मीटर की ऊंचाई पर स्थित द लॉरेंस स्कूल कहां है, द लॉरेंस स्कूल की फीस कितनी है।

द लॉरेंस स्कूल, सनावर

द लॉरेंस स्कूल, सनावर

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक The Lawrence School, Sanawar एक बार फिर चर्चा में है। इस प्रतिष्ठित स्कूल में हाल ही में फिल्म “धुरंधर” के कुछ हिस्सों की शूटिंग की गई है। शूटिंग के दौरान अभिनेता रणवीर सिंह ने स्कूल परिसर में वरिष्ठ छात्रों के साथ समय बिताया और उनसे बातचीत की। वहीं, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और अभिनेत्री यामी गौतम ने भी स्कूल का दौरा किया। उनकी मौजूदगी ने पूरे कैंपस में उत्साह का माहौल बना दिया।

End of Feed