सीएम विजय की बड़ी घोषणा, राज्य में सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में 5 साल की छूट

तमिलनाडु में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य की सरकारी भर्तियों में अधिकतम उम्र सीमा को पांच साल बढ़ाने का आदेश दिया है।

तमिलनाडु में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य की सरकारी भर्तियों में अधिकतम उम्र सीमा को पांच साल बढ़ाने का आदेश दिया है। यह छूट अगले पांच साल तक लागू रहेगी। खास बात यह है कि उम्मीदवारों को पहले से मिलने वाली आयु सीमा में छूट के अलावा इसका फायदा मिलेगा। सरकार ने यह फैसला प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया है। इससे उन अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अतिरिक्त मौका मिलेगा, जो उम्र सीमा पार होने के कारण सरकारी भर्ती से बाहर हो जाते थे।

Tamil Nadu Government age relaxing in government job

सीएम विजय की बड़ी घोषणा, राज्य में सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में 5 साल की छूट - (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

तमिलनाडु की ग्रुप-1 सेवाओं में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा पहले 32 साल थी, जिसे बढ़ाकर 37 साल कर दिया गया है। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 37 से बढ़कर 42 साल हो जाएगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को भी इस फैसले से फायदा मिलेगा। सामान्य वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र अब 47 साल और आरक्षित वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों की 52 साल होगी।

End of Feed