TN 12th Result 2023: कल सुबह इस समय तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, tnresults.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2023, 11:25 AM IST

Tamil Nadu Board Class 12th Result 2023 Tomorrow on tnresults.nic.in: तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशंस कल यानी 8 मई 2023 को सुबह 09 बजकर 30 मिनट पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Tamil Nadu Board Class 12th Result 2023 Tomorrow on tnresults.nic.in: तमिलनाडू बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन कल यानी 08 मई को सुबह 09 बजकर 30 मिनट पर इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना प्रवेश पत्र रिजल्ट जारी होने से पहले तैयार करके रख लें ताकि परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ आप अपना रिजल्ट चेक कर सकें।

TN 12th Result 2023

TN 12th Result 2023: यहां करें चेक

बता दें इस बार तमिलनाडु बोर्ड 12वीं की परीक्षा 13 मार्च से 13 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया था। इसके लिए कुल 8.8 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा 3 हजार से अधिक केंद्रो पर आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

End of Feed