SSC Selection Post Phase-14/2026: परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड पर बड़ी अपडेट, स्क्राइब के लिए नए नियम लागू

SSC Selection Post Phase-14/2026: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सिलेक्शन पोस्ट फेज-14/2026 परीक्षा के सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Selection Post Phase-14/2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फेज-14/2026 सिलेक्शन पोस्ट कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा का आयोजन सितंबर के महीने में निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही, आयोग ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथियों तथा स्वयं के स्क्राइब का उपयोग करने वाले उम्मीदवारों के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

SSC Selection Post Phase-14

SSC Selection Post Phase-14 (Photo - AI)

SSC Phase-XIV 2026 कब होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सिलेक्शन पोस्ट फेज-14/2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed