LIVE

SSC MTS Result 2022: जारी हो गया है एसएससी एमटीएस का रिजल्ट, देखें टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल

SSC MTS Result 2022: जारी हो गया है एसएससी एमटीएस का रिजल्ट, देखें टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल
SSC MTS Result 2022: जारी हो गया है एसएससी एमटीएस का रिजल्ट, देखें टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल

SSC MTS Result 2022, Sarkari Result 2022, SSC MTS Tier 1 Result Declared, ssc.nic.in : एसएससी एमटीएस टियर 1 का रिजल्ट जारी हो गया है। सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। टियर 2 की परीक्षा के लिए कुल 44 हजार 590 अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया गया है। हालांकि यहां केवल 3698 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें इस बार एमटीएस टियर 1 की परीक्षा 5 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक आयोजित की गई थी।SSC MTS Result 2022, Sarkari Result 2022, SSC MTS Tier 1 Result Declared, ssc.nic.in Live Updates: खत्म हुआ इंतजार, जारी हो गया एसएससी एमटीएसर टियर 1 का रिजल्ट। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एमटीएस टियर 1 का रिजल्ट जारी कर सकता है। आयोग ने 5 अगस्त को एमटीएस टियर 1 परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 7 अगस्त 2022 तक का समय दिया गया था। वहीं अब आयोग ने फाइनल आंसर की के सात परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों व संस्थानों में एमटीएस के 3 हजार 698 पदों पर भर्ती की जाएगी।

SSC MTS Tier 1 Result 2022 Declared: Check Here

एमटीएस टियर 1 की परीक्षा में कुल 44 हजार 590 अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया गया है। हवलदार टियर-1 की परीक्षा में 24 हजार 570 उम्मीदवारों को पास घोषित किया गया है। पास एमटीएस अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग (General Category) के कुल 17 हजार 810 अभ्यर्थी हैं, वहीं ईडब्ल्यूएस के 4050, अनुसूचित जाति (SC) के 5270 और अनुसूचित जनजाति (ST) की कुल 2 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

बता दें इस बार एमटीएस टियर 1 और हवलदार की भर्ती परीक्षाएं एकसाथ आयोजित की गई थी। परीक्षा 5 जुलाई से 22 जुलाई 2022 को सीबीटी मोड पर निर्धारित थी। इसके लिए करीब 37 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। टियर 1 की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को टियर 2 में शामिल होना अनिवार्य है। टियर 2 डिसक्रिप्टिव मोड पर आयोजित की जाएगी। पेपर कुल 50 मार्क्स का होता है, इस परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों के भाषा व कुशलता की जांच की जाती है। इसके लिए उम्मीदवारों को 30 मिनट का समय दिया जाता है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

OCT 09, 2022 14:51 IST

पीईटी व पीएसटी की तैयारी कर दें तेज

हवलदार के सीबीटी परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि पीईटी व पीएसटी की तैयारी जारी रखें। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन किसी भी वक्त पीईटी व पीएसटी के लिए शेड्यूल जारी कर सकता है।
OCT 09, 2022 14:26 IST

SSC MTS Result 2022 - टियर 2 की परीक्षा 6 नवंबर को

एसएससी एमटीएस टियर 1 के रिजल्ट को आए हुए दो दिन हो चुके हैं। ऐसे में परीक्षा में क्वालीफाई होने वाले अभ्यर्थियो से अनुरोध है कि, टियर 2 परीक्षा की तैयारी तेज कर दें। परीक्षा 6 नवंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
OCT 09, 2022 12:56 IST

Sarkari Result 2022 - पीईटी व पीएसटी टेस्ट

हवलदार की सीबीटी परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा व फिजिकल टेस्ट में शामिल होना अनिवार्य होगा। ध्यान रहे इसके लिए उम्मीदवारों को पहले दौड़ निकालना होगा।
OCT 09, 2022 12:23 IST

SSC - टियर 2 का नोटिफिकेशन

बता दें इस बार एमटीएस टियर 1 की परीक्षा के लिए कुल 37 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि इसमें से केवल 44550 अभ्यर्थियो को क्वालीफाई किया गया है। इसमें से मात्र 3 हजार 698 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
OCT 09, 2022 12:02 IST

SSC - हवलदार के पद पर चयन

हवलदार टियर 1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा व फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन डायरेक्ट कांस्टेबल के पद पर किया जाएगा।
OCT 09, 2022 11:18 IST

SSC MTS - नहीं चेक किया तो देखें रिजल्ट

SSC MTC Tier 1 का रिजल्ट यदि आपने अब तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें। क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। यहां अपने नाम या पंजीकरण संख्या दर्ज करें। यदि आपका नाम स्क्रीन पर शो हो जाए तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
OCT 09, 2022 10:42 IST

SSC - महत्वपूर्ण जानकारी

मल्टी टास्किंग स्टाफ टियर 1 की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार टियर 2 के लिए पात्र माने जाते हैं। इसे क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों का चयन एमटीएस के पदों पर किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
OCT 09, 2022 10:02 IST

SSC Result 2022 - एमटीएस और हवलदार का रिजल्ट

बता दें इस बार एसएससी एमटीएस टियर 1 और हवलदार की सीबीटी परीक्षा एक साथ आयोजित की गई थी। साथ ही रिजल्ट भी एकसाथ जारी किया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
OCT 09, 2022 09:39 IST

SSC - सबसे पहले यहां रिजल्ट

SSC MTS Tier 1 का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया था। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अपना परिणाम चेक नहीं किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
OCT 09, 2022 08:59 IST

SSC MTS - टियर 2 की परीक्षा कब

एसएससी एमटीएस टियर 2 का रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों व संस्थाओं में एमटीएस की रिक्तियों को भरा जाएगा। टियर 2 की परीक्षा 6 नवंबर को निर्धारित है।
OCT 09, 2022 08:27 IST

SSC Result 2022 Live - डिस्क्रिप्टिव मोड पर परीक्षा

टियर 2 की परीक्षा डिस्क्रिप्टिव मोड पर आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों का चयन केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों व संस्थानों में एनटीएस के पद पर किया जाएगा।
OCT 09, 2022 07:56 IST

SSC - ऐसे देखें तुरंत अपना रिजल्ट

यदि आपने एब तक एसएससी सीजीएल टियर 1 का रिजल्ट चेक नहीं किया है, तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
OCT 09, 2022 07:19 IST

SSC MTS Result 2022 - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

SSC MTS Tier 1 का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।ssc.nic.in
OCT 09, 2022 06:47 IST

Sarkari Result 2022 - इस बीच आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें इस बार एमटीएस टियर 1 की परीक्षा 5 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 37 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि इसमें से केवल 3 हजार 698 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
OCT 09, 2022 06:00 IST

SSC MTS Result Link: 6 नवंबर की अस्थाई डेट

एसएससी एमटीएस पेपर-2 (वर्णनात्मक पेपर) 06 नवंबर 2022 को अस्थाई रूप से निर्धारित किया गया है। हवलदार के पदों के लिए पीईटी / पीएसटी का कार्यक्रम समय पर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
OCT 08, 2022 23:12 IST

SSC MTS Result: अंक नॉर्मलाइज करने के स्टेप्स

1. सीबीई के भाग-IV (सामान्य जागरूकता) में उच्च अंक वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी।2. जन्म तिथि यानी उम्र में बड़े उम्मीदवार को वरीयता दी जाती है।3. नामों का वर्णानुक्रमिक क्रम को फॉलो किया जाता है।
OCT 08, 2022 21:05 IST

SSC MTS Result 2022: रिजल्ट देखने के स्टेप्स

चरण 1: एसएससी एमटीएस परिणाम 2022 की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।चरण 2: वेबसाइट के ऊपरी दाएं कोने पर उपलब्ध 'परिणाम' पर क्लिक करें।चरण 3: एक नया पेज खुलेगा। 'Others' विकल्प पर क्लिक करें।चरण 4: परिणाम पर क्लिक करें।चरण 5: एसएससी एमटीएस परिणाम 2022 पीडीएफ के रूप में खुलेगा।चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए एसएससी एमटीएस परिणाम 2022 की जांच करें और डाउनलोड करें।
OCT 08, 2022 21:03 IST

SSC MTS Result 2022: कितने उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट?

आयोग के अनुसार, पीईटी/पीएसटी और टियर 2 परीक्षाओं के लिए कुल 44,590 एमटीएस और 24,570 हवलदार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग ने परिणामों के साथ कई राज्यों के लिए राज्य और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी पब्लिश किए हैं।
OCT 08, 2022 15:00 IST

SSC MTS Result - जारी रखें तैयारी

यदि आप टियर 1 की परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड प्रत्येक वर्ष एमटीएस के पदों पर भर्ती निकालता है। ऐसे में अपनी तैयारी जारी रखें, जिस विषय में कमी रह गई हो उसमें जा जान लगा दें।
OCT 08, 2022 14:26 IST

SSC - पीईटी व पीएसटी

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के हवलदार की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा व फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें।