LIVE

SSC MTS Result 2022: नवंबर में होगी टियर-2 परीक्षा, जानें कब आएगा टियर-1 एग्जाम का रिजल्ट

SSC MTS Result 2022: नवंबर में होगी टियर-2 परीक्षा, जानें कब आएगा टियर-1 एग्जाम का रिजल्ट
SSC MTS Result 2022: नवंबर में होगी टियर-2 परीक्षा, जानें कब आएगा टियर-1 एग्जाम का रिजल्ट

SSC MTS Result 2022, SSC MTS Tier 1 Result 2022 Date, Sarkari Result 2022: खत्म हुआ इंतजार, जारी होने वाला है एसएससी एमटीएस टियर-1 का रिजल्ट। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) किसी भी वक्त टियर-1 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, अस्थायी उत्तर कुंजी पर समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की व रिजल्ट तैयार कर लिया गया है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। आयोग ने 2 अगस्त को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 7 अगस्त तक का समय दिया गया था। बता दें टियर-1 की परीक्षाएं 5 जुलाई से 22 जुलाई 2022 के बीच आयोजित की गई थी, परीक्षा सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारिक मोड पर निर्धारित थी।

टियर-1 का परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए टियर-2 की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। टियर-2 डिस्क्रिप्टिव यानी पेन और पेपर मोड में होता है, यहां अभ्यर्थियों के भाषा और कुशलता को परखा जाता है। वहीं आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक टियर-2 की परीक्षाएं 6 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएंगी। इस भर्ती परीक्षा के तहत केंद्र सरकार के मंत्रालय, विभागों, कार्यालयों व संघ राज्य क्षेत्रों में ग्रुप सी के 3 हजार 698 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा के संभावित कटऑफ की बात करें तो, इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 85 से 90 मार्क्स चाहिए होंगे, ओबीसी वर्ग के लिए 75 से 80, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 70-75 और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 65 से 70 मार्क्स निर्धारित किए जाएंगे। हालांकि कटऑफ मार्क्स में बदलाव भी किया जा सकता है, क्योंकि परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या पिछली बार से अधिक है। बता दें एसएसी एमटीएस और हवलदार की परीक्षाएं एकसाथ आयोजित की गई थी। रिजल्ट भी एकसाथ जारी होने की उम्मीद है।

OCT 02, 2022 15:17 IST

SSC MTS Result 2022 Live - नवंबर में होगी टियर 2 परीक्षा

एसएससी एमटीएस टियर 1 का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। ‌आयोग द्वारा नवंबर में टियर 2 परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह टियर 2 परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।
OCT 02, 2022 14:43 IST

Sarkari Result 2022 Live - जल्द जारी होगा टियर 1 रिजल्ट

एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एमटीएस टियर 2 परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित किए जाने की संभावना है। यह एक डिस्क्रिप्टिव पेपर है, जो कि ऑफलाइन मोड में होगा।
OCT 02, 2022 14:11 IST

SSC MTS Result 2022 Live - एसएससी एमटीएस के लिए योग्यता

एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
OCT 02, 2022 13:48 IST

Sarkari Result 2022 Live - कभी भी जारी हो सकता है परिणाम

लाखों अभ्यर्थी एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। हालांकि, आयोग ने अभी तक रिजल्ट की तारीख में कोई सूचना नहीं जारी की है। ‌ उम्मीद है कि टियर 1 रिजल्ट जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होते ही आपको यहां लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
OCT 02, 2022 13:18 IST

SSC MTS Result 2022 Live - कब जारी हुई थी आंसर की?

एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2 अगस्त को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 7 अगस्त 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। एसएससी एमटीएस टियर 1 एग्जाम का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होगा।
OCT 02, 2022 12:43 IST

SSC MTS Tier 1 Result 2022 Live - मार्च में जारी हुआ था नोटिफिकेशन

एसएससी एमटीएस परीक्षा के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3698 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 22 मार्च से 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन मांगे गए थे। अब इस भर्ती के लिए आयोजित टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द घोषित किया जाएगा।
OCT 02, 2022 12:15 IST

Sarkari Result 2022 Live - इतने अंक प्राप्त करना जरूरी

एसएससी एमटीएस टियर 1 एग्जाम का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। टियर 1 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% अंक और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% अंक हासिल करना अनिवार्य है।
OCT 02, 2022 11:44 IST

SSC MTS Result 2022 Live - वेबसाइट पर बनाए रखें नजर

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थी यहां और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नजर बनाए रखें। ‌ रिजल्ट घोषित होते ही आपको यह लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
OCT 02, 2022 11:14 IST

Sarkari Result 2022 Live - नहीं आया कोई अपडेट

एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। रिजल्ट घोषित होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। ‌
OCT 02, 2022 10:44 IST

Sarkari Result 2022 Live - जल्द जारी होगा टियर 1 रिजल्ट

लाखों अभ्यर्थी एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। हालांकि, आयोग ने अभी तक रिजल्ट की तारीख में कोई सूचना नहीं जारी की है। ‌ उम्मीद है कि टियर 1 रिजल्ट जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
OCT 02, 2022 10:15 IST

SSC MTS Result 2022 Live - कब होगी टियर 2 परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा जुलाई में आयोजित की गई थी। वहीं, टियर 2 परीक्षा नवंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट नहीं जारी किया गया है।
OCT 02, 2022 09:47 IST

SSC MTS Result 2022 Live - इतने पदों पर की जाएगी भर्ती

एसएससी एमटीएस परीक्षा के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3698 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 22 मार्च से 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
OCT 02, 2022 09:18 IST

SSC - रिजल्ट को लेकर नहीं कोई अपडेट

हालांकि अभी SSC MTS Tier 1 के रिजल्ट को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है। उम्मीद है कि आज या कल में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही यहां आपको सूचित कर दिया जाएगा।
OCT 02, 2022 08:34 IST

Sarkari Result 2022 - एमटीएस के पदों पर भर्ती

एसएससी एमटीएस की की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में एमटीएस की भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एमटीएस के 3 हजार से अधिक रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
OCT 02, 2022 07:18 IST

SSC MTS - ऐसे देखें अपना एडमिट कार्ड

SSC MTS Tier 1 का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
OCT 02, 2022 06:43 IST

SSC MTS - देखें महत्वपूर्ण तिथि

इस बार एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ की परीक्षाएं 5 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकर पंजीकरण करवाया था। वहीं यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों के लिए अभ्यर्थियों को 1 से 2 दिन का समय दिया गया था।
OCT 02, 2022 06:18 IST

SSC - एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट

एसएससी एमटीएस टियर-1 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन किसी भी वक्त टियर 1 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
OCT 02, 2022 06:04 IST

SSC MTS Result Steps: इन स्टेप्स से चेक करें एसएससी रिजल्ट

स्टेप 1- एमटीएस टियर 1 रिजल्ट चेक करने के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।स्टेप 2- वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।स्टेप 3- रिजल्ट सेक्शन में एमटीएस टियर 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।स्टेप 4- लिंक पर क्लिक करने के बाद एसएससी एमटीएस टियर 1 परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखेगा।स्टेप 5- इसके बाद रिजल्ट में अपना नाम और रोल नंबर खोजें, भविष्य के लिए हार्ड कॉपी रख लें।
OCT 02, 2022 05:54 IST

आज जारी हो सकता है SSC MTS परिणाम

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से फिलहाल परिणामों के जारी होने का इंतजार है और इसके लिए लगातार अपडेट इस पेज पर चेक किए जा सकते हैं। बीते दिन भी परिणामों आने की अटकलें थीं लेकिन ऐसा अब तक नहीं हुआ है।
OCT 02, 2022 05:44 IST

SSC MTS Result: 3600 से ज्यादा ग्रुप सी के खाली पद

एसएससी एमटीएस की टियर 2 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार फाइनल राउंड यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए आमंत्रित होंगे। आधिकारिक नोटिस के अनुसार टियर 2 एग्जाम 6 नवंबर को कराया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप सी के 3,698 खाली पदों को भरा जाना है।