SSC MTS and Havaldar Exam Notification 2022: एसएससी एमटीएस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग और हवलदार परीक्षा (SSC MTS and Havaldar Exam 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां हम आपको एसएससी एमटीएस एग्जाम 2022 से जुड़ी सारी जानकारी बताएंगे।
एसएससी एमटीएस एग्जाम 2022
SSC MTS Exam 2022: कब आएगा नोटिफिकेशन
एसएससी की ओर से जारी एग्जाम कैलेंडर (SSC Exam Calendar 2022) के अनुसार, मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 17 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 के लिए 17 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
SSC MTS Exam Notification 2022: कौन कर सकता है आवेदन
एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
SSC MTS Exam 2022 Notification: ऐसे होगा चयन
एसएससी एमटीएस और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
SSC MTS Exam Date 2022: नोटिफिकेशन का करें इंतजार
एसएससी एमटीएस और हवलदार रिक्तियों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता चल पाएगी। एसएससी एमटीएस एग्जाम 2023 से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
