SSC JHT Result 2023 Declared: जारी हुआ एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

SSC JHT Result 2023, SSC JHT Paper 1 Result 2023: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आप एसएससी जेएचटी पेपर 1 में सफल होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JHT Result 2023, SSC JHT Paper 1 Result 2023: एसएससी जएचटी पेपर 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बिग (SSC JHT Paper 1 Result) अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर का रिजल्ट जारी कर (SSC JHT Result 2023) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार पेपर 2 के लिए पात्र माने जाएंगे।

SSC JHT Paper 1 Result 2023 Declared

SSC JHT Paper 1 Result 2023 Declared: यहां चेक करें एसएससी जेएचटी पेपर 1 का रिजल्ट

SSC JHT Paper 1 Result

एसएससी जेएचटी पेपर 1 की परीक्षाएं इस बार 16 अक्टूबर 2023 को निर्धारित की गई थी। इसके लिए कुल हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। पेपर 2 के लिए कुल 2 हजार 274 उम्मीदवारों को क्वालीफाई किया गया है। यहां आप आसान स्टेप के जरिए SSC JHT Paper 1 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SSC JHT Paper 1 Result 2023 Download

  1. ssc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर SSC JHT Paper 1 Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  4. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट का पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  5. यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम दर्ज करें।
  6. यदि लिस्ट में आपका नाम प्रदर्शित होता है तो उम्मीदवार सफल माने जाएंगे।

SSC JHT Result: कब जारी हुआ था नोटिफिकेशन

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती के लिए 22 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यहां आवेद की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2023 तक थी। वहीं सीबीटी परीक्षा 16 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। अब अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार भी खत्म हो गया है।

SSC JHT Paper 2 Exam Date: एसएससी जेएचटी पेपर 2 परीक्षा की तारीख

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन पेपर 1 और पेपर 2 के आधार पर किया जाएगा। पेपर 1 में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी पेपर 2 के लिए पात्र माने जाएंगे। पेपर 2 की परीक्षा 31 दिसंबर 2023 को निर्धारित होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

End of Feed