SSC JHT Final Answer Key 2023: जारी हुई एसएससी JHT फाइनल आंसर-की, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

SSC JHT Final Answer Key 2023, SSC JHT Tier 1 Final Answer Key 2023: एसएससी ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JHT Final Answer Key 2023, SSC JHT Tier 1 Final Answer Key 2023: एसएससी जेएचटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर-की (SSC JHT Tier 1 Final Answer Key 2023) आज यानी 12 दिसंबर को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JHT Final Answer Key 2023

SSC JHT Final Answer Key 2023

SSC JHT Final Answer Key 2023: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

आयोग द्वारा जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर टियर 1 परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केंद्रों पर 16 अक्टूबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 अक्टूबर और रिजल्ट 23 नवंबर को जारी किया गया। आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आज फाइनल आंसर-की जारी कर दी है।

End of Feed