SSC JE Admit Card 2023, SSC JE Paper II Admit Card 2022-23 Released: एसएससी जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर पेपर 2 एग्जाम (SSC JE Paper II Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। पेपर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अब पेपर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Admit Card 2023
SSC Junior Engineer Paper II Exam 2023 Date: कब होगी परीक्षा
एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 2 का आयोजन 26 फरवरी 2023 को किया जाएगा। इससे पहले पेपर 1 एग्जाम 14 नवंबर से 16 नवंबर 2022 तक हुआ था और इस परीक्षा का रिजल्ट 18 जनवरी को जारी किया गया। एसएससी जेई पेपर 1 में सफल अभ्यर्थियों को अब पेपर 2 के लिए उपस्थित होना होगा।
SSC JE Paper II Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
एसएससी जई पेपर 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download SSC JE Paper II Admit Card 2023
- सबसे पहले एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एसएससी जेई पेपर 2 एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। इसके लिए 12 अगस्त से 2 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
