SSC GD 2025 Result PDF Download: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा, 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे आयोग की आधिकारिक साइट या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी
उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाने की जरूरत है। अब आगे विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME)/ दस्तावेज सत्यापन (DV) होगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए कुल 3,94,121 उम्मीदवारों को चयनित किया गया था।
- इनमें से 1,34,762 उम्मीदवार अनुपस्थित पाए गए।
- 2,59,359 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
- इन प्रतिभागियों में से 1,32,578 अभ्यर्थी पास हुए।
- 1,26,736 अभ्यर्थी पीईटी/ पीएसटी राउंड में सफल रहे।
SSC GD 2025 Result Kaise Check Kare
SSC GD 2025 Result Kaise Dekhen के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- Quick Links के नीचे Result पर क्लिक करें
- नया पेज खुलेगा। यहां मेल या फीमेल के अनुसार लिंक पर क्लिक करें
इन रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्म में रिलीज किया गया है, SSC GD 2025 Result Download करना न भूलें।
