SSC GD Constable Final Result 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा का (SSC GD Constable Exam 2022) फाइनल रिजल्ट आज यानी 20 अगस्त को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक (SSC GD Constable Final Result 2022 Direct Link) से भी अपने नतीजे देख सकते हैं।
SSC GD Constable Final Result 2022
SSC GD Constable Exam 2023: कब हुई जीडी कांस्टेबल परीक्षा
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 10 जनवरी से 13 फरवरी तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी किया गया। जिसमें सफल 3.70 लाख अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन 1 जून से 6 जून तक किया गया और इसके नतीजे 30 जून को जारी हुए। आयोग ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद आज फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है।
How to Download SSC GD Constable Final Result 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
- यहां एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सके हैं।
SSC GD Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम के जरिए 50187 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 27 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
