SSC GD Constable Exam 2022: एसएससी ने एक्टिवेट किया जीडी कांस्टेबल एप्लीकेशन स्टेटस लिंक, ऐसे करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 24, 2022, 11:46 AM IST

SSC GD Constable Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए एप्लीकेशन स्टेटस लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने एप्लीकेशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

SSC GD Constable Exam 2022, SSC GD Constable Application Status 2022: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा से जुड़ा एक नया अपडेट आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा (GD Constable Exam) के लिए एप्लीकेशन स्टेटस लिंक एक्टिवेट कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से यह पता कर सकते हैं कि आपका आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं।

SSC GD Constable Exam 2022

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम 2022

SSC GD Constable Exam Date 2022: जनवरी में होगी परीक्षा

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed