SSC GD Constable Admit Card 2025: जारी हुआ एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

SSC GD Constable Admit Card 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 4 फरवरी से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।

SSC GD Constable Admit Card 2025: एसएससी जीडी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड (SSC GD Constable Admit Card 2025) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

SSC GD Constable Admit Card 2025

SSC GD Constable Admit Card 2025

SSC GD Constable Exam 2025: इस बात का रखें ध्यान

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 4 फरवरी से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। आयोग ने आज 10 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed