SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2023: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC CHSL Tier 1 Admit Card) खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कंबांइड हायर सेकेंड्री लेवल टियर 1 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर (SSC CHSL Admit Card) सकते हैं। बता दें इस बार टियर 1 की परीक्षा 2 अगस्त से 17 अगस्त 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं 3 शिफ्ट में निर्धारित होंगी।
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें एसएससी सीएचएसएल टियर 1 का एडमिट कार्ड
ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2023: यहां करें डाउनलोड
- ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SSC CHSL Tier 1 Admit Card: बिना प्रवेश पत्र के नहीं होगी एंट्री
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर अपना नाम रजिस्ट्रेशन नंबर और फोटोग्राफ अच्छे से चेक कर लें। ध्यान रहे यदि पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी।
SSC CHSL Admit Card 2023: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का पैटर्न
एसएससी सीएचएस टियर 1 परीक्षा पैटर्न की बात करें तो परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड पर आयोजित की जाएगी। 200 मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र कुल चार खंडो में विभाजित होगा, यहां प्रत्येक प्रश्न 2 मार्क्स के होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के 0.50 मार्क्स काटे जाएंगे।
