SSC ने जारी किया CHSL परीक्षा का नोटिफिकेशन, 2536 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

SSC CHSL 2026 Notification OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination यानी SSC CHSL 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

SSC CHSL 2026 Notification PDF: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination यानी SSC CHSL 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें, एक बड़ी संख्या में उम्मीदवार हर साल इस नोटिफिकेशन का इंतजार करते हैं और फॉर्म भरते हैं। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रुप C के करीब 2536 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें लोअर डिविजनल क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और डीईओ ग्रेड 'A' जैसे पद शामिल हैं।

SSC CHSL 2026 Notification PDF

SSC ने भर्ती का नोटिफिकेशन (SSC CHSL 2026 Notification Date) 7 सितंबर 2026 को Advertisement No. HQ-C1102/5/2026-C-1 के तहत जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी 7 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed