SSC CHSL 2025 Option Cum Preference: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (CHSL) परीक्षा 2025 के लिए ऑप्शन कम प्रेफरेंस सबमिशन विंडो की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। 22 जून 2026 को जारी एक नए नोटिस के अनुसार उम्मीदवार अब 25 जून, 2026 को रात 11:59 बजे तक अपनी प्राथमिकताएं जमा कर सकते हैं या उसमें बदलाव कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑप्शन कम प्रेफरेंस के चयन की प्रक्रिया वही है इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी प्राथमिकताएं जमा नहीं किए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
SSC CHSL 2025 Option Cum Preference: एसएससी सीएचएसएल ऑप्शन कम प्रेफरेंस भरने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी
बता दें कर्मचारी चयन आयोग ने साफ तौर पर कहा है कि उम्मीदवारों को तय समय के अंदर अपना ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म जमा करना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एसएससी सीएचएसएल ऑप्शन कम प्रेफरेंस भर सकते हैं।
SSC CHSL 2025 Option Cum Preference: ऐसे भरें अपना प्रेफरेंस
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर अपना लॉगिन करें।
- अब My Application पर क्लिक करें।
- फिर CHSL 2025 Option Cum Preference लिंक पर क्लिक कें।
- इसके बाद पद और डिपार्टमेंट का चुनाव करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले रिव्यू करें।
जमा करें अपना प्रेफरेंस
कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपनी प्रेफरेंस जमा नहीं की है या फिर वे अपने विकल्पों में संशोधन करना चाहते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए यह अतिरिक्त समय काफी उपयोगी साबित हो सकता है। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें।
मंत्रालय और विभागों में वैकेंसी
एसएससी सीएचएसएल भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाती है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रेफरेंस सबमिट कर भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण सफलतापूर्वक पूरा करें।
