SSC CGL Tier 2 Result 2024: एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट का इंतजार, ssc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

SSC CGL Tier 2 Result 2024: एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी, 19 जनवरी और 20 जनवरी 2025 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 21 जनवरी को जारी की गई।

SSC CGL Tier 2 Result 2024: एसएससी सीजीएल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट (SSC CGL Tier 2 Result 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CGL Tier 2 Result 2024

SSC CGL Tier 2 Result 2024

SSC CGL Result 2024 Tier 2: जनवरी में हुई थी परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी, 19 जनवरी और 20 जनवरी 2025 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 21 जनवरी को जारी की गई। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed