SSC CGL Tier 2 Exam City Slip 2024 Download: एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2 परीक्षा (SSC CGL Tier 2 Exam) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (SSC CGL Tier 2 Exam City Slip 2024) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर (SSC CGL Tier 2 Exam City Slip) सकते हैं।
SSC CGL Tier 1 Exam Date 2024: कब हुई थी एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा
बता दें एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 26 सितंबर को आयोजित की गई थी। वहीं प्रोविजनल आंसर की 3 अक्टूबर को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को दो से तीन दिन का समय दिया गया था। वहीं नतीजे 5 दिसंबर को घोषित किए गए थे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
SSC CGL Tier 1 Admit Card 2024 Download: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC CGL Tier 2 Exam City Slip 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SSC CGL Tier 2 Exam Date 2024: कब होगी एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षा
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षा 18 जनवरी, 19 और 20 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 17,727 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
SSC CGL Tier 2 Admit Card 2024 Download: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
बता दें एसएससी सीजीएल टियर 2 का एडमिट कार्ड 14 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें आपका एग्जाम सिटी सेंटर दिया होगा।
