Staff Selection Commission Combined Graduate Level Examination, SSC CGL 2023 marks: जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपने अंकों की जांच कर लें, बता दें, कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर सीजीएल टियर 1 स्कोरकार्ड जारी किया है, हालांकि उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से भी अंक चेक कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल परीक्षा के अंक
उम्मीदवार एसएससी लॉगिन का उपयोग करके अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अंकों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने एसएससी सीजीएल अंक 13 मार्च, 2023 तक देख सकते हैं।
ऐसे देखें एसएससी सीजीएल टियर 1 के अंक
- उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर Latest News में देखें
- अब इस लिंक पर क्लिक करें — new gif Image Important Notice - Combined Graduate Level Examination (Tier-I 2022) - Rescheduling of Period for Marks Data -reg
संबंधित नोटिस यहां से करें चेक - SSC CGL 2023 marks
एसएससी सीजीएल फाइनल आंसर की 2023 27 फरवरी को जारी की गई थी और फाइनल आंसर की के साथ स्कोर जारी किए जाने थे। हालांकि, आयोग ने 28 फरवरी को स्कोर जारी किया।
एसएससी सीजीएल टियर I का परिणाम 9 फरवरी, 2023 को घोषित किया गया था। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
SSC CGL Tier 2 परीक्षा का शिड्यूल यहां से करें चेक
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने हाल ही में SSC CGL Tier 2 परीक्षा के लिए शिड्यूल जारी कर दिया है, एसएससी सीजीएल 2022 टियर-2 (SSC CGL Tier 2) दिनांक 02 मार्च 2023 से 07 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। - SSC CGL Tier 2 Schedule
बता दें, SSC 1 से 13 दिसंबर, 2022 तक टियर I परीक्षा का आयोजन किया और 9 फरवरी, 2023 को टियर I परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था।
