Bihar Board Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी
Bihar Board Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 11 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जबकि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया था, बता दें, सबसे पहले कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। हर साल बिहार बोर्ड सोशल मीडिया के जरिये रिजल्ट तिथि के बारे में जानकारी देता है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी रिजल्ट डेट का अनाउंसमेंट किया जाएगा।
आपको ध्यान हो, हाल ही एक खबर आई थी जिसमें कहा गया था कि बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस मीट में बोला है कि Bihar Board class 12 result और Bihar Board class 10 result को बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट- biharboardonline.com के जरिए देखा जा सकेगा।
Bihar Board 10th 12th Result 2023 LINK
