SSC CGL परीक्षा में पहली बार लागू हुई 'सेक्शनल टाइमिंग'; अब हर सेक्शन के लिए मिलेगा सिर्फ तय समय

SSC CGL 2026 Exam Pattern: एसएससी सीजीएल परीक्षा के पैटर्न में एक बड़ा बदलाव किया गया है। आयोग द्वारा सेक्शनल टाइमिंग का नियम लागू किया गया है, जिसके तहत हर सेक्शन के लिए तय समय सीमा होगी।

SSC CGL 2026 Exam Pattern: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 12,256 पदों की भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए 30,66,000 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस बीच एसएससी द्वारा सीजीएल- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के पैटर्न में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। एक तरह उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका देते हुए करेक्शन विंडो खोली जाएगी, वहीं दूसरी तरफ परीक्षा पैटर्न में बदलाव के साथ ही यह एग्जाम पहले से अधिक कॉम्पिटिटिव हो गया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा सीजीएल परीक्षा के पैटर्न में एक बड़ा बदलाव किया है, जिसके बारे में उम्मीदवारों को जानना जरूरी है।

SSC CGL परीक्षा में पहली बार लागू हुई सेक्शनल टाइमिंग

SSC CGL परीक्षा में पहली बार लागू हुई सेक्शनल टाइमिंग (Photo - AI)

SSC CGL परीक्षा पैटर्न में क्या बदलाव किया गया है?

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL Exam 2026) के परीक्षा पैटर्न में समय को लेकर बदलाव किया गया है। पहली बार एसएससी द्वारा पेपर में सेक्शनल टाइमिंग लागू की जा रही है। इसके लागू होने के साथ ही उम्मीदवारों अपनी सुविधा के लिए किसी एक सेक्शन को अधिक समय और किसी एक सेक्शन को कम समय नहीं दे पाएंगे। हर सेक्शन को एक तय समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।

End of Feed