एजुकेशन

SSC CGL Exam 2024 Date: कब होगी एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा, नोट कर लें पैटर्न

SSC CGL Tier 1 Exam 2024 Date and Pattern: एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 24 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

SSC CHSL Exam 2024 Date

SSC CGL Tier 1 Exam 2024 Date: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा (SSC CGL Tier 1 Exam 2024) के लिए आवेदन मांगे हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 24 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 जुलाई है। जबकि, 10 अगस्त से 11 अगस्त तक आवेदन पत्र में सुधार किया जा सकेगा।

SSC CGL Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 17727 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा का आयोजन सितंबर या अक्टूबर में किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से कुल 200 अंको के 100 सवाल होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंकों के निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

SSC CGL Tier 1 Exam 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंका प्राप्त करना होगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

SSC CGL Tier 1 Exam 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

एसएससी सीजीएल एग्जाम के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 27/ 32 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article