South Africa में पढ़ाई के लिए क्या हैं वीजा नियम? पार्ट-टाइम जॉब अलाउड है या नहीं

अगर आप भी South Africa से अपनी हायर एजुकेशन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको वहां के स्टडी वीजा के नियमों के साथ पार्ट टाइम नौकरी के नियम के बारे में जानना जरूर है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।

वैश्विक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण और किफायती शिक्षा की तलाश कर रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए दक्षिण अफ्रीका (South Africa) एक प्रमुख स्टडी डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। केप टाउन यूनिवर्सिटी (UCT), विटवाटरस्रैंड (Wits) और स्टेलनबॉश जैसी विश्व प्रसिद्ध यूनिवर्सिटीज, कम ट्यूशन फीस और अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के कारण भारतीय छात्र भी अब अफ्रीका के इस खूबसूरत देश की ओर अपना रुख कर रहे हैं। हालांकि, वहां के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना ही काफी नहीं है, क्योंकि यहां जाने के लिए पहले आपको वीजा की जरूरत होगी। बिना वीजा के आप साउथ अफ्रीका की जमीन कदम नहीं रख सकते हैं। इसलिए दक्षिण अफ्रीका से पढ़ाई की इच्छा रखने वाले हर छात्र को स्टडी वीजा (Study Visa) नियमों और पढ़ाई के दौरान पार्ट-टाइम जॉब से जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी प्राप्त होना आवश्यक है।

South Africa में पढ़ाई के लिए क्या हैं वीजा नियम

South Africa में पढ़ाई के लिए क्या हैं वीजा नियम (Photo - AI/Newsroom Verified)

दक्षिण अफ्रीका में स्टडी वीजा के मुख्य नियम

दक्षिण अफ्रीका के इमिग्रेशन रेगुलेशन के अनुसार, यदि कोई विदेशी छात्र किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेता है, तो उसे गृह विभाग (Department of Home Affairs - DHA) द्वारा स्टडी वीजा जारी किया जाता है। स्टडी वीजा प्राप्त करने के लिए प्रमुख दस्तावेज और शर्तें नीचे दी गई हैं:

End of Feed