School Timings Changed: भीषण गर्मी की मार! गाजियाबाद में बदला स्कूलों का समय, कब से कब तक होगी पढ़ाई ?

Ghaziabad School Time Changed: गर्मी की मार को देखते हुए गाजियाबाद में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं इस बीच छात्र गर्मी की छुट्टी को लेकर भी काफी सर्च कर रहे हैं।

Ghaziabad School Time Changed: अप्रैल का महीना खत्म होते-होते हीटवेव का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। ऐसे में देश के अलग-अलग स्कूलों में इस तपती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। दिल्ली एनसीआर से लेकर यूपी और नोएडा समेत अलग-अलग जगहों पर छात्र सर्च कर रहे हैं कि उनके स्कूल में छुट्टी (Garmi ki Chutti kab hai) कब से पड़ेगी। हाल ही में ओडिशा के सीएम ने राज्य में 27 अप्रैल से गर्मी की छुट्टी की घोषणा की है। (Summer School Holiday) इस बीच छात्र भी समर वेकेशन को लेकर काफी उत्सुक हैं। हाल ही में इसी कड़ी में गाजियाबाद के स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। (School Time Change) ये फैसला हीटवेव को देखते हुए लिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने आदेश किया है कि यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

School timings changed in ghaziabad

School timings changed in ghaziabad

Ghaziabad School Summer Holidays: गाजियाबाद में स्कूल बंद या खुले ?

गर्मी की मार अब बूढ़ों से लेकर बच्चों तक पर पड़ रही है। आलम ये है कि लू चलने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने आदेश जारी किया है यूपी बोर्ड, CBSC, बोर्ड, ICSC बोर्ड के कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल सुबह 7.30, से दोपहर 12:30 बजे तक ही खुलेंगे।

End of Feed