School Timing Change Notice 2026, School Timing Change: देशभर में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की चिंता बढ़ा (School Timing Change) दी है। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में दोपहर के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच कई राज्यों के स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है, तो वहीं कई राज्यों में के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। हाल ही में हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए हरिद्वार के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक 27.04.2026 से दिनांक 26.05.2026 तक जनपद के समस्त प्री-प्राइमरी से कक्षा-05 तक विद्यालयों में समय प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक एवं माध्यमिक स्तर पर कक्षा-6 से कक्षा-12 तक समस्त विद्यालयों का संचालन 7:30 बजे से 12:30 बजे तक किया जाता है। इस बात की जानकारी कार्यालय जिलाधिकारी हरिद्वार ने आदेश जारी कर दिया है।\
School Timing Change Notice 2026: स्कूल के समय में हुआ बदलाव
School Timing Change: बैठक के बाद लिया गया निर्णय
जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्य सचिव महोदय द्वारा दिनांक 15 अप्रैल, 2026 को सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार अंतर्गत वर्तमान ग्रीष्म ऋतु के दौरान हीटवेव की चेतावनी के मध्यनजर दिनांक 27.04.2026 से दिनांक 26.05.2026 तक जनपद के समस्त प्री-प्राइमरी से कक्षा-05 तक विद्यालयों में समय प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक एवं माध्यमिक स्तर पर कक्षा-6 से कक्षा-12 तक समस्त विद्यालयों का संचालन 7:30 बजे से 12:30 बजे तक किया जाता है। इसके अतिरिक्त छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत निम्नानुसार कार्यवाही की जानी है।
Haridwar School Timing: सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू
ध्यान रहे यह आदेश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद हरिद्वार के अंतर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय/प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/निजी विद्यालयों में हीटवेव के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के मध्यनजर निर्धारित समय अनुसार ही विद्यालयों का संचालन तथा उपरोक्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
