School Timing Change: भीषण गर्मी और लू का कहर, झारखंड-छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बदला स्कूलों का समय, कहीं छुट्टियों की घोषणा

School Timing Change: बीते कुछ दिनों से हो रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए देश के विभिन्न राज्यों ने स्कलों के समय में बदलाव किया है। झारखंड में जहां स्कूलों समय बदले गए हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में गर्मियों की छुट्टी का ऐलान किया गया है।

School Timing Change: उत्तर और मध्य भारत में सूरज की तपिश अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। पारा लगातार 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिससे लू (Heatwave) का खतरा बढ़ गया है। बच्चों को इस जानलेवा गर्मी से बचाने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों ने स्कूलों के संचालन में बड़े बदलाव किए हैं। कहीं स्कूलों के समय को सुबह का कर दिया गया है, तो कहीं समय से पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) की घोषणा कर दी गई है। जानिए आपके राज्य में स्कूलों को लेकर क्या नए नियम लागू किए गए हैं।

School Timing Change

School Timing Change

झारखंड में स्कूलों का टाइमटेबल बदला

झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नया टाइम-टेबल जारी किया है। 21 अप्रैल 2026 से लागू हुए आदेश के अनुसार -

End of Feed