School Holiday Today: भारी बारिश का रेड अलर्ट, 12 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें अपने शहर के अपडेट

School Holiday Today due to heavy rainfall: जुलाई के पहले हफ्ते से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भयानक बारिश हो रही है। भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते मुंबई के अलावा गोवा, कर्नाटक जैसे राज्यों में 12 जुलाई तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई, गोवा, कर्नाटक जैसे राज्यों में 12 जुलाई तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई स्कूलों में भी छुट्टी घोषित की गई है।

School Holiday Today due to heavy rainfall: जुलाई के पहले हफ्ते से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भयानक बारिश हो रही है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते मुंबई के अलावा गोवा, कर्नाटक जैसे राज्यों में 12 जुलाई तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मुंबई के कई इलाकों में बाढ़ जैसी हालत है। मुंबई के साथ ही उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई स्कूलों में भी छुट्टी घोषित की गई है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हर साल जुलाई में मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया जाता है। इन दिनों मुंबई में बरसात हो रही है। इस वजह से ज्यादातर स्कूल-कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम, टीएमसी और पनवेल और नवी मुंबई जैसे नागरिक निकायों ने बंद के संबंध में अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। जानकारी के अनुसार, मुंबई, ठाणे, पुणे, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सहित कई जगहों पर बारिश की वजह से मंगलवार को स्कूल कॉलेजों में छुट्टी की गई है।

End of Feed