School Closed Today: आज किन किन राज्यों में बंद हैं स्कूल, कहां बदली रहेगी टाइमिंग

School Closed Today News: गिरते तापमान व शीतलहर की वजह से उत्तर भारत के तमाम राज्यों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। कई जगहों पर स्कूल बंद रहने का आदेश है, जबकि ज्यादातर जगह पर स्कूल के समय में बदलाव कर दिया है, जानें राज्यवार स्कूलों को लेकर क्या है अपडेट

School Closed Today News State Wise List: कड़ाके की ठंड की वजह से स्कूल बंद को लेकर तमाम अपडेट्स आ रहे हैं। अत्यधिक ठंड के साथ घना कोहरा और शीतलहर भी जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी या तो स्कूलों को बंद रखने का आदेश दे रहे हैं या स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। इस कपकपाने वाली ठंड के बढ़ते प्रभाव की वजह से वाराणसी जनपद में कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के सभी विद्यालय आज 26 दिसंबर, शुक्रवार को बंद रहेंगे। यह आदेश राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त और सीबीएसई, आइसीएसई सहित सभी बोर्डों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार, विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं होगा। हालांकि विभागीय और अन्य आवश्यक कार्य किए जा सकेंगे। यानी शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

School Holiday today news state wise

आज 26 दिसंबर को किन किन राज्यों में बंद हैं स्कूल

बिजनौर जिले में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। अत्यधिक ठंड के कारण जिला प्रशासन ने इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूलों में 26 दिसंबर, शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है। अत्यधिक ठंड, घने कोहरे और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देश पर वाराणसी जनपद में कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के सभी विद्यालय 26 दिसंबर, शुक्रवार को बंद रहेंगे।

End of Feed