एजुकेशन

School Closed: महाराष्ट्र में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, यूपी के इस जिले में बारिश के चलते छुट्टी

School Closed Latest Updates: उत्तर प्रदेश के कई जिलों भारी बारीश का कहर जारी है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्कूलों को आज यानी 18 सितंबर को बंद रखने का आदेश जारी है। वहीं, महाराष्ट्र के कई जिलों में गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलाद के चलते स्कूलों को बंद रखने का फैसला हुआ है। आइए जानते हैं कहां-कहां स्कूल बंद है।

Image

स्कूल बंद

Photo : Times Now Digital

School Closed Latest Updates: पीएम मोदी की यात्रा, ईद-ए-मिलाद, बारिश और कुछ अन्य उत्सवों के चलते स्कूलों के बंद होने की खबर सामने आ रही है। यूपी, ओडिशा और महाराष्ट्र में शैक्षणिक संस्थान 17 और 18 सितंबर, 2024 को बंद रहेंगे। किसी भी भ्रम या प्रश्न के मामले में, छात्रों और अभिभावकों को स्कूल प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। बारिश को देखते हुए उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्कूलों को बंद रखा गया है।

Maharashtra School Closed: महाराष्ट्र में स्कूल बंद

गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलाद समारोह के लिए महाराष्ट्र के सभी स्कूल और कॉलेज 18 सितंबर, 2024 को बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने छुट्टी को 16 सितंबर से बढ़ाकर 18 सितंबर कर दिया क्योंकि यह गणेश विसर्जन समारोह के साथ मेल खाता है। राज्य में सुरक्षा इंतजाम को देखते हुए प्रशासन सख्त है।

School Closed in UP: फतेहपुर में स्कूल बंद

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में लगातार बारिश के चलते बीएसए ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को अचानक बदले मौसम के चलते डीएम रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) ने बीएसए स्कूलों को बंद करने के लिए अनुमोदन किया था। बीएसए भारती त्रिपाठी (BSA Fatehpur) ने बुधवार 18 सितंबर को कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय स्कूलों के साथ-साथ समस्त बोर्डों के हिंदी और अंग्रेजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

School Closed Fatehpur

फतेहपुर में स्कूल बंद

Odisha School Closed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के कारण ओडिशा में शैक्षणिक संस्थान कल: 17 सितंबर, 2024 को बंद थे। ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी थी। ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार भुवनेश्वर महानगरीय क्षेत्र के सभी स्कूल और कॉलेज 17 सितंबर को बंद रखे गए। हालांकि, आज कई जिलों में स्कूलों को खोला गया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article