School Closed: भारी बारिश के कारण देहरादून, प्रयागराज समेत उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद, हिमाचल प्रदेश में क्या है छुट्टी को लेकर अपडेट

School Closed: देश के विभिन्न राज्यों में अभी भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

School Closed: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियों के उफान और शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच कई जिलों में अधिक से बहुत अधिक बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग (IMD) द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बाद स्कूलों में छुट्टियों का आदेश दिए गया है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आज उनके क्षेत्र में स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे। तो आइए जानते हैं कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के किन जिलों में स्कूल बंद हैं और अन्य राज्यों में स्कूल की छुट्टी को लेकर क्या आदेश जारी किए गए हैं।

School Closed

भारी बारिश के कारण यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूल बंद (Photo - AI)

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रात भर हुई मूसलाधार बारिश और सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात प्रभावित है। इस बीच कई जिलों में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है।

End of Feed
Latest News